छत्तीसगढ़

हावड़ा-अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 एवं शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त एक एसी-3 व एक स्लीपर कोच की सुविधा ।

हावड़ा-अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 एवं शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त एक एसी-3 व एक स्लीपर कोच की सुविधा ।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट l 29 अक्टूबर 2025 रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली 02 जोड़ी गाड़ियों में अतिरिक्त एसी-03 एवं स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | इस सुविधा की उपलब्धता से इन गाड़ियों में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |
विवरण इस प्रकार है –
👉 गाड़ी संख्या 12834/12833 हावड़ा-अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा हावड़ा से 29 अक्टूबर 2025 से 24 नवम्बर 2025 तक तथा अहमदाबाद से 01 नवम्बर 2025 से 27 नवम्बर 2025 तक उपलब्ध रहेगी ।
👉 गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 व एक स्लीपर कोच की सुविधा शालीमार से 29 अक्टूबर 2025 से 24 नवम्बर 2025 तक तथा एलटीटी से 31 अक्टूबर 2025 से 26 नवम्बर 2025 तक उपलब्ध रहेगी ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button