छत्तीसगढ़

मिलर्स के भरोसे हो रही धान खरीदी, संग्रहण केन्द्र अब तक केवल 10 हजार क्विंटल ही पहुंची धान

मिलर्स के भरोसे हो रही धान खरीदी, संग्रहण केन्द्र अब तक केवल 10 हजार क्विंटल ही पहुंची धान

डोंगरगढ- देवेन्द्र गोरले सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-छत्तीसगढ़ राज्य में 1 दिसम्बर से किसानों की मेहनत और परिश्रम से उगाई गई धान की खरीदी प्रारंभ की गई है जिसके अंतर्गत डोंगरगढ में भी धान खरीदी की जा रही है। शासन धान तो खरीद रही है

 

लेकिन मिलर्स के भरोसे इसलिए अधिकतर धान खरीदी केन्द्रों में परिवहन की गति धीमी है जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो रही है साथ ही खरीदी भी प्रभावित हो रही है। डोंगरगढ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी पंजीकृत किसानों की धान

 

खरीदने के लिए लगभग 15 धान खरीदी केन्द्र बनाये गए हैं जहां से अब तक लाखो क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है जिसमें केवल 10 हजार क्विंटल धान ही अब तक कलकसा धान संग्रहण केन्द्र में पहुंची है। यह 10 हजार क्विंटल धान भी मात्र 9 खरीदी केन्द्रों से आई है जिसमें एल बी नगर, पनियाजोब, ठाकुर टोला, ढारा, कसारी, मुसरा, कनेरी, बागरेकसा एवं मड़ियांन शामिल हैं। कुछ धान मिलर्स ने उठाया है और बाकी धान खरीदी केन्द्रों में जाम

पड़ी है जो मिलर्स की राह देख रही है। स्थिति यह है कि धान खरीदी की अंतिम निर्धारित तिथि 15 फरवरी तक पूरे किसानों की धान खरीदी संभव नहीं दिख रही है क्योंकि तय सीमा समाप्त होने में अब केवल 20 से 25 दिन ही बचे हैं और अभी तक मुश्किल से 45 से 50 प्रतिशत तक ही धान की खरीदी हुई है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

Related Articles

Back to top button