छत्तीसगढ़

बशीर मेमन/भाईजान को महिला संबंधी अपराध पर सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

बशीर मेमन/भाईजान को महिला संबंधी अपराध पर सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। आरोपी द्वारा अपने परिचित किसी महिला से मिलाने के नाम पीड़िता को खाली मकान में ले जाकर बनाया शारीरिक संबंध।

आरोपी ने पीड़िता का अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी देकर किया बालात्कार।

पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने किया मारपीट

रिपोर्ट के 12 घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।

नाम आरोपी:-
बशीर मेमन उर्फ भाईजान पिता रज्जाक मेमन उम्र 44 वर्ष निवासी कुम्हारपारा राजीवगांधी चौक के पास थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर छ.ग.

प्रार्थीया ने दिनांक 14.10.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बशीर खान के दुकान में काम करती थी, जिससे इसका जान पहचान हुआ था जो वह बताया कि एक महिला से मिलवाउंगा जिससे तुम्हारे जीवन को देखने का नजरिया बदल जाएगा कहते हुये दिनांक 15.09.2025 को अपने साथ स्कूटी में बैठाकर श्लोक विहार के एक खाली मकान में लेकर गया जहां मौका पाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाकर बालात्कार किया विरोध करने पर अश्लील गाली गलौच कर हाथ झापड़ मुक्का से मारपीट किया एवं अश्लील फोटो खींचकर शोसल मिडिया में वायरल करने की धमकी देकर पुनः होटल में ले जाकर बालात्कार किया है, प्रार्थिया के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन/सरकंडा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी बशीर मेमन उर्फ भाईजान को रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर दिनांक 15.10.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button