छत्तीसगढ़

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने ग्राम पंचायत कुआँ, बुंदेला में 65.55 लाख रु का किया भूमि पूजन, शिलान्यास

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने ग्राम पंचायत कुआँ, बुंदेला में 65.55 लाख रु का किया भूमि पूजन, शिलान्यास

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट।‌
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने विधानसभा बिल्हा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुआं और बुंदेला में लगभग 65.55 लाख रु से अधिक का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत कुआं मे लगभग 24.80 का भूमिपूजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी हेतु 12.80 लाख रूपये, सीसी रोड हेतु 7.00 लाख रूपये एवं सामुदायिक भवन हेतु 5.00 लाख रुपये का कार्य शामिल है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत बुंदेला कुल 40.75 लाख रूपये का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत झाल मुख्य मार्ग से बस्ती तक 450 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य लागत राशि 24.25 लाख रू, कौशिक समाज हेतु सामुदायिक भवन निर्माण हेतु लागत राशि 5.00 लाख रूपये, खैरवार समाज हेतु सामुदायिक भवन निर्माण हेतु लागत राशि 6.50 लाख रू सामुदायिक शेड निर्माण सतनाम भवन के पास लागत राशि 5.00 लाख रु का कार्य शामिल है।

इस मौके पर श्री कौशिक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा का सर्वप्रथम कार्य जनता के सभी मुलभुत सुविधाओं को पुरा करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव, गरीब और किसानों के साथ ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। साय सरकार का का संकल्प विकसित छत्तीसगढ़ बनाना है। जिसके लिए प्रत्येक क्षेत्र में गांव गांव का विकास आवश्यक है। देश हो या प्रदेश या गांव हो जहाँ भाजपा रहेगी विकास कि गंगा बहते रहेगी। विधानसभा बिल्हा के प्रत्येक क्षेत्र में विकास का कार्य निरंतर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में क्षेत्र के विकास के लिए राशि की कमी नहीं।इस अवसर पर बिल्हा जनपद पंचायत के अध्यक्ष डॉ रामकुमार कौशिक, जिला उपाध्यक्ष पेंगन वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश पांडेय, बरतोरी मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत क्षत्रिय , बोदरी मंडल के अध्यक्ष लव श्रीवास जी, ग्राम पंचायत बुंदेला के सरपंच माधुरी तुलाराम डहरिया , उपसरपंच श्रीमती मंदाकिनी सुकदेव कौशिक, बरतोरी मंडल महामंत्री देवानंद कौशिक जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता शिव कुमार लहरे वरिष्ठ कार्यकर्ता नेहरू कौशिक, चितगोविंद कौशिक, चुन्नीलाल कौशिक, राजेश कौशिक , बृजनंदन कौशिक, राहुल कौशिक उपस्थित थे इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button