महाराष्ट्र मंडल द्वारा किया गया स्वाद महोत्सव का आयोजन

भिलाई। हर साल की तरह इस साल भी महाराष्ट्र मंडल सेक्टर चार द्वारा स्वाद महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भिलाई विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव ने किया। इस दौरान श्रीयादव ने महाराष्ट्र के व्यंजनों का स्वाद लिया और पारंपरिक व्यंजनों के इस मेले की खुलकर सराहना की।
ज्ञातव्य हो कि हर वर्ष महाराष्ट्र मंडल द्वारा स्वाद महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस बार भी यह आयोजन पूरी भव्यता के साथ किया गया। इस स्वाद महोत्सव में पुरण पोली, मिसल पाव, मसालेयात कढ़ी, झुनका भाकर, मटर कचोरी, पुड़ाची वड़ी, रोगान कचोरी, जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल सजाए गए। पहले ही दिन से इन व्यजंनों का लुत्फ उठाने बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संयोजक प्रकाश देशमुख, राजाराम जाधव, प्रदीप कान्हे, वसंत दिवेकर, अखिलेश वझलवार, सुलभा राजपूत, विजय वाघमारे, अजय कुलकर्णी, जयंता जोशी, अंजली उदंडकर सहित महाराष्ट्र मंडल के सदस्यों सहयोग किया।