छत्तीसगढ़

पांडातराई थाना क्षेत्र के खरहट्टा के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत

पांडातराई थाना अंतर्गत खरहट्टा के पास आज शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक अपनी मोटरसाइकिल से किसी कार्य से जा रहा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पांडातराई थाना पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्यवाही में जुटी है।
हादसे की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। मृतक की पहचान एवं परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button