छत्तीसगढ़

नवरात्रि पर्व के दौरान यात्रियों को सुगम व निर्बाध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की पहल ।कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-कोरबा के मध्य नवरात्रि फेस्टिवल मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन |

नवरात्रि पर्व के दौरान यात्रियों को सुगम व निर्बाध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की पहल ।
कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-कोरबा के मध्य नवरात्रि फेस्टिवल मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन |

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। -20 सितम्बर 2025 नवरात्रि पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें सुगम व निर्बाध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कोरबा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-कोरबा के मध्य नवरात्रि फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।
गाड़ी संख्या 06883/06884 नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-कोरबा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) नवरात्रि फेस्टिवल स्पेशल दिनाँक 25 सितम्बर 2025 से 03 अक्टूबर 2025 तक चलेगी । इस गाड़ी का ठहराव दोनों दिशाओं में सभी स्टेशनों में दिया गया है |
गाड़ी संख्या 06883 नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-कोरबा मेमू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 05 बजे रवाना होगी तथा 19.30 बजे कोरबा स्टेशन पहुंचेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06884 कोरबा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) मेमू, कोरबा स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 05.30 बजे रवाना होगी तथा 19.30 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) स्टेशन पहुंचेगी |

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button