निगम की सख्ती के बाद हरकत में आए दुकानदार,सुबह तालाबंदी और शाम तक जमा कर दिए किराए कि राशि*शनिचरी बाजार में सुबह 7 दुकानों में तालाबंदी के बाद 5 दुकानदारों ने बकाए की 4 लाख 99 हजार राशि जमा किएमंगलवार को सील किए गए बृहस्पति बाजार के 2 दुकानदारों ने भी जमा किया बकाया

निगम की सख्ती के बाद हरकत में आए दुकानदार,सुबह तालाबंदी और शाम तक जमा कर दिए किराए कि राशि*
शनिचरी बाजार में सुबह 7 दुकानों में तालाबंदी के बाद 5 दुकानदारों ने बकाए की 4 लाख 99 हजार राशि जमा किए
मंगलवार को सील किए गए बृहस्पति बाजार के 2 दुकानदारों ने भी जमा किया बकाया
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। निगम प्रशासन की सख्ती के बाद दुकानों का सालों से किराया नहीं देने वाले दुकानदारों ने बकाया राशि जमा करना शुरू कर दिया है। निगम कमिश्नर अमित कुमार के सख्त निर्देश के बाद सीलंबदी कार्रवाई का असर दिखने लगा है। बुधवार को निगम ने शनिचरी बाजार स्थित निगम की दुकानों में किरायेदार के रूप में काबिज 7 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुबह दुकानों में ताला लगा दिया,जिसके बाद 5 दुकानदारों ने शाम तक बकाया किराए की राशि 4 लाख 99 हजार 500 रूपये जमा कर दिए। इसी तरह मंगलवार को महिला समृद्धि बाजार और बृहस्पति बाजार में 13 दुकानों को सील कर दिया गया था,जिनमें से बृहस्पति बाजार के दो दुकानदार रजनी गुप्ता और सालिकराम ने अपना बकाया राशि 2 लाख 48 हजार 530 रूपये जमा कर दिए।
बुधवार को शनिचरी बाजार में सईदा बेगम, इंद्रजीत,गोवर्धन दास, आसिया बाई, विमल मिश्रा, सुनील कुमार, राजू खटिक कि दुकानों को किराया नहीं जमा करने पर सील कर दिया ,जिसके बाद शाम को आसिया बाई, विमल मिश्रा, सुनील कुमार, राजू खटिक और इंद्रजीत ने निगम कार्यालय पहुंचकर अपना बकाया राशि 499500 रूपये जमा किए।



