पटना में ‘अर्बन बिहार 2030’ संगोष्ठी को केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने संबोधित कियाकेंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने पटना में “अर्बन बिहार 2030 ” के संगोष्ठी को संबोधित किया

पटना में ‘अर्बन बिहार 2030’ संगोष्ठी को केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने संबोधित किया
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने पटना में “अर्बन बिहार 2030 ” के संगोष्ठी को संबोधित किया
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, तोखन साहू ने कहा कि भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, और ज्ञान के केंद्र रहे नालंदा व तक्षशिला के साथ-साथ मोक्ष और आस्था की भूमि गया जी से सुशोभित बिहार अपनी गौरवशाली और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ अब शहरी विकास के नए और आशावान पथ पर अग्रसर है। उन्होंने पटना में आयोजित #बिहारशहरीसंगोष्ठी2025 में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।
श्री साहू ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू), अमृत 2.0 और स्मार्ट सिटी मिशन जैसी योजनाएं भारतीय शहरों को स्मार्ट, समावेशी और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल हैं।
इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी में बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग के माननीय मंत्री, जीबेश कुमार भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “शहरी बिहार 2030” के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार करना था, जिसमें नीति-निर्माताओं, शहरी योजनाकारों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। श्री साहू ने कहा कि पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जैसे प्रमुख शहर इस शहरीकरण की यात्रा में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से गया का उल्लेख किया, जो न केवल बौद्ध धर्म के लिए बल्कि पितृ पक्ष के दौरान सनातन धर्म के अनुयायियों के लिए मोक्ष की भूमि के रूप में भी विश्व प्रसिद्ध है।
श्री साहू ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा, “बिहार के शहरी विकास का हमारा दृष्टिकोण केवल ईंट और पत्थर का ढाँचा बनाना नहीं, बल्कि ऐसे शहरों का निर्माण करना है जो स्मार्ट, स्वच्छ, सुरक्षित, समावेशी और अपनी गौरवमयी संस्कृति से जुड़े हों।” उन्होंने बिहार की युवा शक्ति को इस सपने को साकार करने की सबसे बड़ी ताकत बताया और कहा कि उनकी ऊर्जा और उद्यमिता राज्य को आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी, जो विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
श्री साहू ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली “डबल इंजन” सरकार, जो अटूट संकल्प और सामंजस्य के साथ काम कर रही है, राज्य में विकास की एक नई और स्वर्णिम गाथा लिख रही है।
अंत में, श्री साहू ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे “शहरी बिहार 2030” को साकार करने और विकसित भारत 2047 की परिकल्पना में योगदान देने के लिए मिलकर काम करें।



