छत्तीसगढ़

गुंडरदेही से गुम बालक डोंगरगढ में मिला, बाघ 2 की मदद से पहुंचाया गया राजनांदगांव चाइल्ड सेंटर

गुंडरदेही से गुम बालक डोंगरगढ में मिला, बाघ 2 की मदद से पहुंचाया गया राजनांदगांव चाइल्ड सेंटर

डोंगरगढ- देवेन्द्र गोरले सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़-बीते कुछ दिनों से ढाबाडीह गुंडरदेही जिला बालोद से गुम 14 वर्षीय बालक शशिकांत साहू पिता छगनलाल साहू 15 जनवरी बुधवार को रात्रि 9.30 बजे डोंगरगढ रेलवे स्टेशन बुधवारीपारा में मिला जिसे डोंगरगढ़ बाघ 2 की टीम ने चाइल्ड सेंटर राजनांदगांव के

सुपुर्द कर दिया है। डोंगरगढ़ बाघ 2 को थाना प्रभारी डोंगरगढ़ से गुम बालक को चाइल्ड सेंटर राजनांदगांव छोडने के निर्देश पर बाघ 2 की टीम चाइल्ड सेंटर राजनांदगांव पहुंची जहां पर ड्यूटी में महिला तेजस्वी कश्यप मौजूद थीं और उन्होंने चाइल्ड सेंटर के प्रभारी विपिन ठाकुर को गुम बालक को थाना डोंगरगढ़ स्टाफ

के द्वारा लाने की सूचना दी जिस पर चाइल्ड सेंटर के प्रभारी ने महिला ड्यूटी होने से गुम बालक को चाइल्ड सेंटर में रखने से मना कर दिया। इस बात से थाना प्रभारी को अवगत कराया तो थाना प्रभारी एलेक्जेंडर किरो ने पुलिस लाईन राजनांदगांव से ही गुम बालक के लिए चाइल्ड सेंटर में एक आरक्षक की ड्यूटी लगाने की मांग की जिसके बाद गुम बालक के ड्यूटी के लिए पुलिस लाईन से प्रधान आरक्षक क्रमांक 133 सुंदुरु चंद्रवंशी को भेजा गया जिसके बाद बाघ 2 की टीम के द्वारा गुम बालक को प्रधान आरक्षक के सुपुर्द किया गया। इस पुनीत कार्य में आरक्षक 451 धर्मराज मरकाम व चालक 546 दीपक बघेल शामिल थे।

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button