छत्तीसगढ़

यात्रियों की सुविधा के लिए चल रही स्पेशल 07005/07006 रेलगाड़ियों की सेवाओं का विस्तार 30 सितम्बर, 2025 तकरेल यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुये विशेष ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगायात्री सुविधा हेतु विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन बढ़ाया गया, भीड़भाड़ कम करने के लिए विशेष ट्रेनें अब आगे भी चलेंगी

यात्रियों की सुविधा के लिए चल रही स्पेशल 07005/07006 रेलगाड़ियों की सेवाओं का विस्तार 30 सितम्बर, 2025 तक
रेल यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुये विशेष ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा
यात्री सुविधा हेतु विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन बढ़ाया गया, भीड़भाड़ कम करने के लिए विशेष ट्रेनें अब आगे भी चलेंगी

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट – 25 अगस्त, 2025/ रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए, दक्षिण मध्य रेलवे ने चल रही स्पेशल गाड़ी संख्या 07005/07006 चर्लापल्ली-रक्सौल-चर्लापल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सेवाओं दिनांक 30 सितम्बर, 2025 तक चल रही है , इस ट्रेन के परिचालन विस्तार दिनांक 27 नवम्बर, 2025 तक जारी रखने का निर्णय लिया है । मौजूदा ठहरावों, समय सारिणी, और संरचना के साथ संचालित होती रहेंगी ।

गाड़ी संख्या 07005/07006 चर्लापल्ली-रक्सौल-चर्लापल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अपनी सेवाओं को निम्नानुसार जारी रखेगी :-
I . दिनांक 06, 13, 20, 27 अक्टूबर, 2025, एवं 03, 10, 17, 24 नवम्बर, 2025 तक चर्लापल्ली से चलने वाली गाड़ी संख्या 07005 चर्लापल्ली-रक्सौल स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा जारी रखेगी ।
II. दिनांक 09, 16, 23, 30 अक्टूबर, 2025, एवं 06, 13, 20, 27 नवम्बर, 2025 तक रक्सौल से चलने वाली गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल – चर्लापल्ली स्पेशल ट्रेन अपनी यात्रा जारी रखेगी ।

संरचना:- इस स्पेशल ट्रेन में 24 कोच शामिल होंगे 01 (प्रथम वातानुकूलित), 03 (वातानुकूलित 2-टियर), 02 (वातानुकूलित 3-टियर), 12 (स्लीपर), 04 (सामान्य श्रेणी) और 02 (सीटिंग कम लगेज रेक)। यह विस्तार यात्रियों के लिए आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने और इन मार्गों पर यात्रियों की बढ़ती मांग पूर्ण करने के उद्देश्य से किया गया है ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button