छत्तीसगढ़

जिलाा शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक शाला का किया निरीक्षण

जिलाा शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक शाला का किया निरीक्षण
नारायणपपुर सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- जिला शिक्षा अधिकारी श्री गिरधर मरकाम ने बीते दिन नारायणपुर जिले के शासकीय प्राथमिक शाला प्लाटपारा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थित जांची। जिला शिक्षा अधिकारी ने सरल कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों को फिंगर फैमली अंतर्गत कराये जा रहे अध्यापन को भी देखा। श्री मरकाम ने बच्चों से बातचीत की और बच्चों से हिन्दी, गणित, अंग्रेजी विषय का सवाल पूछा और बच्चों को अंक, शब्द ज्ञान एवं पुस्तक पढ़ने को कहा। उन्होंने ‘‘गढ़बो डिजिटल छत्तीसगढ़’’ मुख्यमंत्री शहरी कार्यात्मक साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत नवीन ई-साक्षरता केन्द्र संचालन हेतु भवन एवं कक्षों का भी अवलोकन किया। उक्त निरीक्षण के दौरान खण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री अमरसिंह नाग उपस्थित थे।
विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button