छत्तीसगढ़

शराब के नशे में शिक्षिका के घर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार

शराब के नशे में शिक्षिका के घर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट / थाना सिरगिट्टी में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर दर्ज अपराध क्रमांक 418/25 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(2), 324(4) और 3(5) के तहत सिरगिट्टी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने शराब के नशे में एक शिक्षिका के घर, साइकिल, कार और रेलिंग में तोड़फोड़ की थी। आरोपियों ने शिक्षिका को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम मुकेश शर्मा, अभय दुबे और सुधांशु उर्फ छोटू शर्मा हैं।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर विधि सम्मत कार्यवाही की है। इसके अतिरिक्त, उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button