मुंगेली में “हर घर तिरंगा” और “मोर तिरंगा – मोर अभिमान” अभियान की बैठक सफल, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए एकजुट.

मुंगेली में “हर घर तिरंगा” और “मोर तिरंगा – मोर अभिमान” अभियान की बैठक सफल, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए एकजुट..
मुंगेली भाजपा की जिला इकाई ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को किया। यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा। इसको लेकर भाजपा के जिला कार्यालय में जिला और प्रखंड स्तरीय पार्टी के पदाधिकारी की बैठक हुई। जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशवानी ने किया। बैठक में बताया गया कि हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराना है।सभी घरों पर तिरंगा लगाना है ।युवा मोर्चा के द्वारा सभी विधानसभाओं में तिरंगा यात्रा निकालना है। मौके पर देश के स्वतंत्रता सेनानी, वीर शहीदों को पुष्पांजलि एवं उनका अभिनंदन भी करना है। जिला संयोजक शैलेश पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारिका जायसवाल, संजय वर्मा,राणाप्रताप,जिला मीडिया प्रभारी सुनील पाठक, भागीरथी यादव,नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा और नगर मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेई, महामंत्री मन्नू लाल श्रीवास्तव, महामंत्री महावीर सिंह,अनूप जैन ,विजय यादव,शंकर देवांगन,शैलेन्द्र यादव अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।