Uncategorized

यातायात जागरूकता कार्यक्रम सुरक्षा संस्कार 16 जनवरी को

बावन हजार छात्रों को दी जायेगी यातायात नियमों की पूरी जानकारी

भिलाई। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रतन लाल डांगी के निर्देश पर दुर्ग जिला पुलिस अधीक्षक प्रखर पाण्डेय के नेतृत्व में सामुदायिक पुलिंिसंग हमर दुआर हमर रखवार के तहत एक दिवसीय यातायात जागरूकता कार्यक्रम सुरक्षा संस्कार  16 जनवरी को रखा गया है। जिसके अंतर्गत दुर्ग जिले के 103 शहरी एवं ग्रामीण शैक्षणिक संस्था के लगभग 52000 विद्यार्थियों को यातायात नियम के संबंध में जानकारी दी जायेगी। यह जानकारी जिला पुलिस बल दुर्ग के पुलिस अधीक्षक प्रखर पाण्डेय एवं उनके अधिनस्थ अधिकारियों द्वारा दी जायेगी।

सुरक्षा संस्कार कार्यक्रम के तहत यातायात नियम से संबंधित जैसे सडक़ पर पैदल कैसे चलना है, दो पहिया वाहन चलाते समय किन बातों का ध्यान रखना है, सुरक्षित वाहन चालन, यातायात संकेत के संबंध में जानकारी , दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व चार पहिया वाहन चालन करने समय सीट बेल्ट बांधने के फायदे की जानकारी तथा यातायात नियमों के संबंध में अन्य जानकारी विद्यार्थियों को दी जायेगी । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य आने वाली युवा पीढ़ी को यातायात नियम को लेकर जागरूक करना एवं प्रोत्साहित करना है। जिससे भविष्य में होने वाली दुर्घटना एवं जान माल हानि को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button