छत्तीसगढ़

नवविवाहिता के आत्महत्या के मामले में प्रताड़ित करने का आरोपी पति गिरफ्तार

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ विनोद कुमार साहू कांकेर-नवविवाहिता के आत्महत्या के मामले में प्रताड़ित करने का आरोपी पति गिरफ्तार–
थाना पखांजूर में दिनांक 03/01/19 को प्रार्थिया सरस्वती घरामी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि अमीषा सरकार पति विप्रो सरकार उम्र 24 वर्ष निवासी पीव्ही 45 के द्वारा मिट्टी तेल छिड़क कर आत्महत्या कर लिया है अमीषा के स्वयं से आग लगाने के बाद ईलाज़ हेतु सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती किया गया था डॉक्टर द्वारा मृतिका का मरणासन्न कथन लेख किया था जिसमे मृतिका ने प्रताड़ना के संबंध जानकारी दिया थाना पखांजूर में मर्ग क्रमांक 02/20 धारा 174 जाफौ पंजीबद् कर जांच की जा रही थी मृतिका के नव विवाहिता होने से मृतिका अमीषा सरकार उम्र 24 वर्ष के शव का पंचनामा कार्यपालक दंडाधिकारी कराया गया था पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री भोजराम पटेल द्वारा मामले की त्वरित जांच कर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर श्री मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में मर्ग की जांच किया गया मर्ग के सम्पूर्ण जांच मृतिका के मरणासन्न कथन एवं अन्य गवाहों के कथन में मृतिका के पति द्वारा प्रताड़ित करना पाया गया जिससे तंग आकर मृतिका द्वारा आत्महत्या करना पाया गया आरोपी मृतिका के पति विप्रो सरकार पिता निर्मल सरकार उम्र 26 वर्ष निवासी पीव्ही 46 के ख़िलाफ़ थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 09/20 धारा 306,498 ipc पंजीबद कर आरोपी को आज दिनांक 14/01/20 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button