छत्तीसगढ़

रोटरी क्लब द्वारा विशेष योग कार्यक्रम 21 कोl

रोटरी क्लब द्वारा विशेष योग कार्यक्रम 21 कोl

बिलासपुर, 18 जून 2025/अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को सवेरे 7.15 बजे से शहर के 36 सिटी मॉल में रोटरी क्लब बिलासपुर मिड टाउन द्वारा विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस वर्ष की थीम है “योग से स्वास्थ्य, योग से समरसता”, जो जीवन में शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन के महत्व को उजागर करती है। इस अवसर पर सामूहिक योग सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें योगाचार्य श्रीमती समर्पिता मुखर्जी के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान अभ्यास कराए जाएंगे। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को योग की महत्ता से परिचित कराना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। रोटरी क्लब द्वारा सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस विशेष अवसर पर बढ़-चढ़कर भाग लें और योग के माध्यम से अपने जीवन को संतुलित व स्वस्थ बनाएं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button