छत्तीसगढ़

ग्राम बरतोरी में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

किसानों की उन्नति में ही देश की उन्नति : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

ग्राम बरतोरी में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरतोरी में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान में शामिल होकर किसानों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कि प्राथमिकता है इसी उद्देश्य से उन्होंने विकसित कृषि संकल्प अभियान की शुरुआत की है। यह अभियांन प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत @2047 का विजन है। यह अभियान का मुख्य लक्ष्य किसानों को आधुनिक तकनिकों से अवगत कराना है। यह अभियान वैज्ञानिक सहयोग और अनुसंधान को खेतों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है

उन्होंने किसानों को कृषि संकल्प अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि रिसर्च सिर्फ प्रयोगशालाओं में न रहे, बल्कि गाँव-गाँव तक पहुँचे। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री का कहना है कि भारत के किसान जितने सशक्त होंगे, देश उतना ही मजबूत होगा। इस मौके पर कौशिक ने उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मृदा परीक्षण, भूमि की उर्वरकता बढ़ाने, जैविक खेती को अपनाने एवं शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ प्राप्त करने संबंधी विस्तृत जानकारी किसानों को प्रदान की। इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. रामकुमार कौशिक जी, जनपद अध्यक्ष श्री गोविंद यादव जी, जिला पंचायत सभापति जी, सरपंच सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

ग्राम बरतोरी में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के में शामिल होकर किसानो से बातचीत किए वैज्ञानिकों द्वारा उन्हें मृदा परीक्षण भूमि की उर्वरा सक्ती बढ़ने जैविक खेती करने शासन के विभिन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने संबंधित जानकारी बताया गया कार्यकम में डॉ रामकुमार कौशिक जनपद अध्यक्ष गोविंद यादव जिला पंचायत सभापति सरपंच सहित किसान उपस्थित रहेl

Related Articles

Back to top button