छत्तीसगढ़

कांकेर शहर में विकास कार्यों को दी जाएगी गति!

कांकेर शहर में विकास कार्यों को दी जाएगी गति!

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ कांकेर विनोद कुमार साहू-जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकरियों की उपस्थिति में आज जिला कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांकेर शहर के व्यवस्थित विकास के लिए चर्चा किया गया एवं आवश्यक सुझाव दिये गये। कांकेर विधायक श्री शिशुपाल शोरी, मुख्यमंत्री के संसदीय

सलाहकार श्री राजेश तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ठाकुर, कलेक्टर श्री के.एल. चौहान, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत के मुख्य

 

कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे सहित विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री जी के प्रवास की

 

तैयारियों के साथ ही कांकेर शहर के व्यवस्थित विकास के लिए पार्किंग स्थल, तालाबों के सौंदर्यीकरण, दूध नदी की सफाई एवं वृक्षा रोपण, मिनी स्टेडियम का निर्माण, कांकेर शहर के आपपास पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने इत्यादि के संबंध में चर्चा किया गया एवं बहुमूल्य सुझाव दिये गये।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button