बिलासपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025 के अंतर्गत मंडल के बिलासपुर सहित सभी प्रमुख स्टेशनों पर चलाया गया विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान

बिलासपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025 के अंतर्गत मंडल के बिलासपुर सहित सभी प्रमुख स्टेशनों पर चलाया गया विशेष स्वच्छता जागरूकता अभियान |
बिलासपुर – 27 मई 2025 बिलासपुर मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025 (22 मई से 5 जून) के अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर पर्यावरण संरक्षण हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इसके अंतर्गत प्रत्येक दिनों थीम के अनुसार जागरूकता, संवाद, और व्यवहार परिवर्तन पर केंद्रित गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है | इसी क्रम में दिनांक 25, 26 व 27 मई 2025 को स्वच्छ भारत अभियान को सशक्त बनाने एवं यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंडल के बिलासपुर, उसलापुर,चाम्पा, रायगढ़ सहित सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत वाणिज्य विभाग व चिकित्सा विभाग के पर्यवेक्षकों द्वारा प्लेटफार्मों पर सूखा कचरा और गीला कचरा एकत्र करने के लिए अतिरिक्त डस्टबिन का प्रावधान किया गया । साथ ही यात्रियों को डस्टबिन का सही उपयोग करने एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया | प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं का प्रयोग करने तथा खाद्य विक्रेताओं को प्लास्टिक के स्थान पर इको-फ्रेंडली कटलरी उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही साथ स्वच्छता अभियान एवं सामुदायिक भागीदारी हेतु रेलवे स्टेशन एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई हेतु विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें स्थानीय समुदायों, सामाजिक संगठनों एवं एनजीओ की भागीदारी सुनिश्चित की गई।