Uncategorized

ब्रिटेन : भीड़ पर कार चढ़ाने की घटना में 50 घायलों का उपचार किया गया

लीवरपूल (ब्रिटेन), 27 मई (एपी) लीवरपूल पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक दिन पहले प्रीमियर लीग चैंपियनशिप में शहर की फुटबॉल टीम की जीत की खुशी मना रहे लोगों की भीड़ में कार घुसाने की घटना में घायल 50 लोगों का अस्पताल में इलाज किया गया जबकि 11 लोग अभी भर्ती हैं।

मर्सिसाइड पुलिस की सहायक मुख्य कांस्टेबल जेनी सिम्स ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है।

इससे पहले सोमवार को पुलिस ने बताया था कि 27 लोगों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि 53 वर्षीय कार चालक को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

खुफिया मामलों के मुख्य अधीक्षक कैरेन जौंड्रिल ने बताया कि चालक पर खतरनाक तरीके से वाहन चलाने और नशे में वाहन चलाने का भी आरोप लगाया गया है।

एपी शफीक माधव

माधव

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button