Uncategorized

DRDO Chief Service Extension: प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा फैसला.. अपने इस विश्वस्त अफसर को दिया सेवा विस्तार, एक साल और बने रहेंगे इस संस्था के मुखिया

DRDO Chief Dr Samir V Kamat Service Extension

DRDO Chief Dr Samir V Kamat Service Extension: नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख डॉ. समीर वी. कामत का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। अब वह 31 मई, 2026 तक इस पद पर रहेंगे। यह उनका दूसरी बार सेवा विस्तार है। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने इस फैसले को मंजूरी दे दी है। डॉ. कामत रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग (डीडीआरएंडडी) के सचिव भी हैं।

Read More: France president macron video viral : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को फ्लाइट में धक्का देती नजर आईं उनकी पत्नी, वीडियो वायरल 

ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र हैं कामत

डॉ. कामत को 25 अगस्त, 2022 को डीआरडीओ का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। वह आईआईटी खड़गपुर और अमेरिका की ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने 1989 में डीआरडीओ में काम शुरू किया और इससे पहले नौसेना प्रणाली और सामग्री के महानिदेशक के रूप में भी कार्य किया।

180 से अधिक शोध पत्र भी प्रकाशित

DRDO Chief Dr Samir V Kamat Service Extension: एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक होने के साथ-साथ डॉ. कामत भारतीय राष्ट्रीय इंजीनियरिंग अकादमी (आईएनएई) और इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया (आईईआई) के फेलो भी हैं। उन्हें आईआईटी खड़गपुर का पूर्व छात्र पुरस्कार, इस्पात मंत्रालय का ‘मेटलर्जिस्ट ऑफ द ईयर’ और डीआरडीओ का ‘साइंटिस्ट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार भी मिल चुका है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में 180 से अधिक शोध पत्र भी प्रकाशित किए हैं।

रक्षा उत्पादों की विनिर्माण प्रक्रिया की ली जानकारी

इससे पहले, 22 मई को डॉ. कामत ने नागपुर की ‘सोलर इंडस्ट्रीज’ कंपनी का दौरा किया था। यह कंपनी स्वदेशी रक्षा उत्पादन में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने वहां बन रहे रक्षा उत्पादों की विनिर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली। एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में निजी क्षेत्र की भूमिका बढ़ रही है।

Read Also: MP Cabinet Meeting Today: सीएम डॉ मोहन की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक.. लिए जा सकते हैं कई बड़े और अहम फैसले

हथियारों के प्रदर्शन पर जताया संतोष

DRDO Chief Dr Samir V Kamat Service Extension: डॉ. कामत ने कहा, “रक्षा क्षेत्र में निजी कंपनियां अब बड़ी भूमिका निभा रही हैं। आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करने और देश की सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देना जरूरी है।” पाकिस्तान के साथ हुए हालिया संघर्ष का जिक्र करते हुए उन्होंने डीआरडीओ द्वारा बनाए गए हथियारों के प्रदर्शन पर संतोष जताया, जिनका इस्तेमाल ऑपरेशन के दौरान किया गया था।

Related Articles

Back to top button