छत्तीसगढ़

पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए शुरू हुआ पंजीयनबिलासपुर

पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिए शुरू हुआ पंजीयन
बिलासपुर, 26 मई 2025/ पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शिक्षा वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाईन पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंजीयन की तिथि के अनुसार छात्रवृत्ति की स्वीकृति और भुगतान किया जायेगा। नवीनीकरण अथवा नये आवेदन के लिए ऑनलाईन पंजीयन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर निर्धारित की गई है। कक्षा बारहवीं से ऊपर शासकीय एवं अशासकीय कॉलेजों में पढ़ने वाले एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं को पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति पाने की पात्रता है। सहायक आयुक्त ने बताया कि एससी-एसटी वर्ग के विद्यार्थियों की वार्षिक आय सीमा ढाई लाख रूपये एवं ओबीसी विद्यार्थियों के लिए वार्षिक आयसीमा एक लाख रूपये होने चाहिए। पात्र विद्यार्थी पोस्ट मेट्रिक डैश स्कॉलरशीप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन वेबसाईट पर जाकर आवेदन पंजीयन करा सकते हैं। छात्रवृत्ति की स्वीकृति उपरांत विद्यार्थियों के आधार सीडेड बैंक खाते पर भुगतान किया जायेगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button