Uncategorized

Corona Cases in India: देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज, यहां एक ही दिन में मिले 43 नए पॉजिटिव केस, दो लोगों की मौत, 350 के पार पहुंचा आंकड़ा

Corona Cases in India/Image Credit: IBC24 File

Corona Cases in India: नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। भारतीय SARS-CoV-2 जिनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 2 नए वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 भारत में पाए गए, जिसमें NB.1.8.1 का एक मामला अप्रैल महीने में तमिलनाडु में मिला, तो वहीं, LF.7 के 4 मामले मई में सामने आए। हैरानी की बात तो यह है कि, देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 350 के पार पहुंच गई है। महाराष्ट्र, झारखंड, राजस्थान और कर्नाटक जैसे राज्यों ने सतर्कता बढ़ा दी है। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भीड़ में मास्क पहनने, हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करने की अपील की है।

Read More: Petrol Diesel Price News Today: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इतने रुपए हो गया मंहगा, बाइक की टंकी फुल करवाने से पहले चेक कर लें आज का रेट

महाराष्ट्र में 43 नए पॉजिटिव  केस

महाराष्ट्र के सार्वजनिक आरोग्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, 25 मई 2025 को कोविड-19 के 43 नए पॉजिटिव मामले सामने आए, जिनमें से 35 सिर्फ मुंबई से हैं। राज्य में इस समय कुल 209 मरीज एक्टिव हैं। झारखंड की राजधानी रांची में 1 नया मामला सामने आया है, जो मशहूर फिल्म समीक्षक लाल विजय शाहदेव हैं, जो मुंबई से लौटे थे। राजस्थान में भी 3 नए मामले सामने आए हैं। AIIMS जोधपुर में 2 माह की बच्ची को कोरोना की पुष्टि हुई है। राज्य में कुल 15 मरीज एक्टिव पाए गए हैं। वहीं, कर्नाटक में फिलहाल 38 एक्टिल केस हैं।

Read More: YouTuber Jyoti Malhotra: अब खुलेगी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की पूरी पोल, रिकवर हुए डिलीट किए चैट और वीडियो, सामने आई ये बड़ी बात 

कर्नाटक और महाराष्ट्र में कोरोना से मौत!

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शनिवार को कोविड-19 से एक मरीज की मौत हो गई, जबकि कर्नाटक में एक 84 वर्षीय बुज़ुर्ग की कोविड संक्रमण के बीच मृत्यु हुई है। हालांकि, बुज़ुर्ग को पहले से कई गंभीर बीमारियां थीं।

 

Related Articles

Back to top button