छत्तीसगढ़

कल्याणपुर समपार आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी |

कल्याणपुर समपार आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी |

बिलासपुर :- 24 मई 2025 रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत लटिया-जयरामनगर के मध्य किमी 695/05-07 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 355 (कल्याणपुर फाटक) में दिनांक 26 मई (सोमवार) 2025 से दिनांक 28 मई (बुधवार) 2025 तक रात्रि 10 बजे से सुबह 10 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य करने का निर्णय लिया गया है। सड़क मार्ग से यातायात करने वालों की विशेष सुविधा हेतु इस कार्य को रात्रि 10 बजे से सुबह 10 बजे के मध्य किया जाएगा | अतः यह फाटक उपरोक्त तिथियों में केवल रात्रि 10 बजे से सुबह 10 बजे तक बंद रहेगी तथा बाकी समय सड़क यातायात के लिए खुली रहेगी | उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग किमी 698/18-16 पर स्थित निचली सड़क पुल(RUB) से उपलब्ध है। रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button