Uncategorized

Gwalior Crime News: युवक ने पत्नी और साले को मारी गोली,एक की मौके पर हुई मौत, दूसरे का इलाज जारी

Gwalior Crime News/ Image Credit: IBC24 File

ग्वालियर: Gwalior Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपराध का ग्राफ धीरे धीरे बढ़ने लगा है। यहां अपराधी आए दिन कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों के मन में पुलिस का कोई डर नहीं है। इसी कड़ी में ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाली खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और साले को गोली मार दी। इस घटना में साले की मौके पर मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पाल ले जाया गया है।

यह भी पढ़ें: Gwalior Crime News: पैसों के लिए हुए विवाद के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी के साथ कर दी घिनौनी हरकत 

आरोपी तलाश में जुटी पुलिस

Gwalior Crime News: मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना भितरवार थाने के सहारन गांव की है। यहां घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी और साले को गोली मार दी। इस घटना में साले की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं व्यक्ति की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। दूसरी तरफ वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। फ़िलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें: 23 May 2025 Horoscope: आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी माता लक्ष्मी, नौकरी और व्यापार में मिलेगी तरक्की, धन लाभ के बन रहे योग 

पति ने पत्नी को मारा चाक़ू

Gwalior Crime News: ग्वालियर में मामले के जैसी एक और वारदात हुई है। दरअसल, मोहना थाने के डांडा मोहल्ला का है। यहां पति और पत्नी के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद नाराज पति ने अपनी पत्नी पर चाक़ू से 6 बार वार कर दिया। इस हमले में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button