छत्तीसगढ़

अंडी के बलराम ने दिल्ली के हर्ष को हराकर जीता स्वर्ण पदक

अंडी के बलराम ने दिल्ली के हर्ष को हराकर जीता स्वर्ण पदक

देवेन्द्र गोरले सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- डोंगरगढ- 65 वी राष्ट्रीय शालेय योगमुंडो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में डोंगरगढ विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अंडी की हायर सेकंडरी स्कूल के कक्षा बारहवीं के छात्र बलराम ठाकुर ने दिल्ली के हर्ष को फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए विद्यालय के खेल प्रभारी राणा अजय सिंह ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता 12 जनवरी से 16 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के भिलाई सेक्टर 2 में खेली गई जिसमें देश भर से लगभग 540 खिलाड़ी उपस्थित थे। बलराम की इस सफलता पर संस्था के प्राचार्य नरषोत्तम चन्द्रवंशी, सभी शिक्षक व ग्रामवासियों ने खिलाड़ी व प्रशिक्षक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button