Udne Ki Aasha Written Update 21 May 2025: जूही और आकाश को साथ देख ममता को होगी जलन, नकली गहनों के पीछे के कारणों का पता लगाएगा सचिन

Udne Ki Aasha Written Update 21 May 2025: टीआरपी में इन दिनों राज कर रहा शो ‘उड़ने की आशा’ में अभी आजी का बर्थडे मनाया जा रहा है। सचिन के इंतजार में सायली की चिंता बढ़ती जा रही है। आज के एपिसोड की शुरुआत सायली से होती है, जो काफी समय से घर के सारे काम अकेले कर रही होगी। हमेशा की तरह परिवार के बाकी लोग उसकी कोई मदद नहीं करेंगे। आजी (सावित्री देवी) सायली की मेहनत देखेगी, जबकि रेणुका हमेशा उसे अकेले ही सब काम करने का दबाव डालेगी।
Udne Ki Aasha Written Update 21 May 2025
रेणुका को डांट लगाएगी आजी
रेणुका की ऐसी हरकत देख आजी उसे डांट लगाएगी और कहेगी की वह अपनी दूसरी बहुओं को लेकर पक्षपात न करे। आगे आप देखेंगे कि, घर में बर्थडे पार्टी की तैयारी चल रही होगी। सब तैयार हो जाएंगे, लेकिन सायली अब भी अपने सादे कपड़ों में होगी। जब उससे पूछा जाएगा कि उसने आजी के दिए गहने क्यों नहीं पहने, तो रेणुका और तेजस घबरा जाएंगे, क्योंकि उन्हें डर है कि अगर नकली गहनों की सच्चाई सामने आ गई, तो वे घर से निकाल दिए जाएंगे। इधर, रेणुका के कहने पर शकुंतला अपने घर से एक पुराना टीवी लेकर आएगी और उसे आजी के लिए गिफ्ट की तरह दिखाएगी। सब हैरान हो जाएंगे, लेकिन रेणुका और शकुंतला झूठ बोलेंगे कि ये नया है।
Read More: Anupama Written Update 21 May 2025: आर्यन और माही के मेहंदी फंक्शन में होगा बवाल, गौतम को तलाक के कागज भेजेगी प्रार्थना
सायली की मां और बहन को देख मुंह बनाएंगी रेणुका
नकली गहनों आगे आप देखेंगे कि, आकाश आजी को इंप्रेस करने के लिए खुद से खाना बनाएगा, जिसे देखकर उसकी सावित्री बहुत खुश हो जाएगी। इझर, तेजस गिफ्ट के बारे में सोचकर और भी हैरान हो जाएगा और समझ नहीं पाएगा कि वह आजी को क्या देगा। इस बीच, सावित्री के कहने पर सायली उन नकली गहनों को पहनकर सामने आएगी। आजी सायली को देखकर बेहद खुश हो जाती है। सायली की मां और उसकी बहन भी पार्टी में आएंगे। दोनों को देख रेणुका ताना मारेगी। रेणुका, जूही का मज़ाक उड़ा रही होगी तभी आजी उसे डांट देगी।
Udne Ki Aasha Written Update 21 May 2025: सायली के गहनों पर सवाल उठाएगी ममता
इधर, जूही और आकाश मज़ाक में एक-दूसरे की टांग खींचेंगे, तभी ममता उन्हें देख लेगी और जैलेस फील करेगी। ममता, सायली के गहनों को देखकर कहेगी कि वो नकली हैं। ये सुनते ही रेणुका डर जाएगी कि उसकी पोल खुल जाएगी, लेकिन सावित्री और शोभा कहेंगे कि गहने असली हैं। आगे आप देखेंगे कि, सायली उदास रहेगी क्योंकि सचिन घर नहीं आया होगा और फोन भी नहीं उठा रहा। जूही उसकी परेशानी समझ जाती है। यहीं आज का एपिसोड खत्म हो जाएगा। प्रीकैप में आप देखेंगे कि, सचिन और सायली उन नकली गहनों के पीछे के कारणों का पता लगाने की प्लानिंग करेंगे। सचिन वादा करेगा कि वह सच्चाई का पता लगाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।