Uncategorized

ACB-EOW Raid in Dhamtari: धमतरी में ACB की बड़ी कार्रवाई! स्टील कारोबारी अशोक अग्रवाल के दामाद के घर भी छापा, छानबीन जारी

ACB-EOW Raid in Dhamtari | Image Source | IBC24

धमतरी: ACB-EOW Raid in Dhamtari:  राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सोमवार सुबह धमतरी में छापेमार कार्रवाई की। यह छापा दुर्ग के जाने-माने स्टील कारोबारी अशोक अग्रवाल के दामाद के घर पर मारा गया।

Read More : Bilaspur Chain Snatching: कुरियर बॉय बनकर आया लुटेरा! महावीर नगर में दिनदहाड़े बुज़ुर्ग महिला से चेन लूट, पूरी वारदात CCTV में कैद

ACB-EOW Raid in Dhamtari:  मिली जानकारी के अनुसार ACB की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर सुबह-सुबह धमतरी पहुंची और सीधे संबंधित व्यक्ति के घर पर दबिश दी। इस टीम में एक डीएसपी रैंक के अधिकारी के साथ-साथ महिला अधिकारी भी शामिल थीं।

Read More : Bilaspur Cyber Fraud: युवती को मिला ऑनलाइन विदेशी दोस्त, गिफ्ट में भेजा हीरे की रिंग… फिर लालच में युवती के साथ जो हुआ, जानकर चौंक जाएंगे

ACB-EOW Raid in Dhamtari:  टीम ने घर के भीतर दाखिल होते ही दस्तावेजों की छानबीन शुरू कर दी है। सुबह से ही छापेमार कार्रवाई जारी है और अधिकारी हर एक महत्वपूर्ण दस्तावेज की बारीकी से जांच कर रहे हैं। हालांकि अब तक यह साफ़ नहीं हो पाया है कि छापेमार कार्रवाई के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button