Uncategorized

Indore Viral Video: खुलेआम गांजा पीने लगी लड़कियां, ब्रिज के डिवाइडर पर बैठकर उड़ाए धुएं के छल्ले, अब वायरल हुआ वीडियो

Indore Viral Video

इंदौर: आज का दौर तेज़ी से बदल रहा है। इंटरनेट, करियर, ग्लैमर, सोशल मीडिया सब कुछ जैसे रफ़्तार में है। लेकिन इसी रफ़्तार के बीच एक और चीज़ चुपचाप और ख़तरनाक तरीके से बढ़ रही है, जो है नशे की लत। खासकर युवा वर्ग इसकी चपेट में हैं, वो चाहे लड़की हो या लड़का। पहले सिगरेट और शराब ही चर्चा में होते थे, लेकिन अब ड्रग्स, व्हाइट पाउडर और गांजा का नशा भी आम बात हो गई है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से सामने आया है, जहां लड़कियों को भी गांजा का लत लगने लगा है।

Read More: Viral Girl Monalisa: वायरल गर्ल मोनालिसा के गाने ‘जय महाकाल’ का फर्स्ट लुक आया सामने, सादगी देख फिदा हुए फैंस 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि ब्रिज के डिवाइडर पर बैठकर एक युवती चिलम से धुआं उड़ाते नजर आ रही है। वीडियो सुपर कॉरिडोर ओवरब्रिज का बताया जा रहा है। जहां देर रात युवतियां चिलम से गांजा पीते नजर आ रही हैं।

Read More: Ambikapur Road Accident News: तेज रफ़्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर हुई युवक की मौत 

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि एक युवक चिलम जलाते हुए दिखाई दे रहा है, जबकि युवतियां धुएं के छल्ले बना रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये युवतियां घर के लोगों के सोते ही देर रात गंजेडियों के साथ यहां पहुंचती हैं और खुलेआम नशा करती हैं। सुपर कॉरिडोर जैसी जगह पर इस तरह नशे का सेवन सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक मूल्यों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

Related Articles

Back to top button