छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 02 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त एसी-3 इकॉनमी कोच की सुविधा स्थायी रूप से |

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 02 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त एसी-3 इकॉनमी कोच की सुविधा स्थायी रूप से |

अधिकाधिक यात्रियों को उपलब्ध होगी कन्फर्म बर्थ की सुविधा |

बिलासपुर – 16 मई 2025 रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं में निरंतर वृद्धि करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है | इसी क्रम में यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 02 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में एक अतिरिक्त एसी-3 इकॉनमी कोच की सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | जिसका विवरण इस प्रकार है –

⏩ गाड़ी संख्या 18241/18242 दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 इकॉनमी कोच की सुविधा दुर्ग से 20 मई 2025 तथा अम्बिकापुर से 21 मई 2025 से स्थायी रूप से उपलब्ध रहेगी ।
⏩ गाड़ी संख्या 18756/18755 अम्बिकापुर-शहडोल-अम्बिकापुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 इकॉनमी कोच की सुविधा अम्बिकापुर से 21 मई 2025 तथा शहडोल से 21 मई 2025 से स्थायी रूप से उपलब्ध रहेगी ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button