छत्तीसगढ़

जीवन रक्षा पदक के लिए आवेदन आमंत्रित

जीवन रक्षा पदक के लिए आवेदन आमंत्रित

बिलासपुर, 16 मई 2025/भारत सरकार द्वारा जीवन रक्षा पदक श्रृंखला के तहत आवेदन 30 सितंबर तक आमंत्रित किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा समस्त कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर इसके संबंध में प्रविष्टियां मंगाई गई है। यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता हैं जिन्होंने किसी अन्य व्यक्ति की जान बचाने में बहादुरी का सराहनीय कार्य किया हो, इन कार्यों में किसी को डूबने, दुर्घटनाओं, आग, बिजली के झटके, भू-स्खलन, जानवरों के हमले और खदानों से बचाना शामिल हो सकता है। पुरस्कारों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षक पदक, जीवन रक्षा पदक श्रृंखला शामिल है। इन पुरस्कारों के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन मंगाए गए हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button