छत्तीसगढ़

रोजगार कार्यालय कोनी में प्लेसमेंट कैंप 20 को l

रोजगार कार्यालय कोनी में प्लेसमेंट कैंप 20 को l

बिलासपुर, 15 मई 2025/जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोनी में 20 मई 2025 को सवेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप में 2 निजी कम्पनियों द्वारा सेल्स मैनेजर, सेल्स एक्जिक्यूटिव, एकाउंटेंट, टेलीकॉलिंग, मशीन ऑपरेटर के 72 पदों पर भर्ती की जाएगी। 10वीं, 12वीं एवं स्नातक पास अभ्यर्थी इस कैंप में भाग ले सकते हैं। रोजगार के इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता संबंधी अंकसूची एवं आधार कार्ड की मूलप्रति एवं छायाप्रति एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उपस्थित होकर कैंप का लाभ ले सकते हैं। अधिक जानकारी Chhattisgarh Rojgar App के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button