CG Weather Update Today: राजधानी रायपुर समेत इन इलाकों में फिर होगी भारी बारिश, लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत


रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार दोपहर को जमकर बारिश हुई। अचानक हुई बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और दोपहर को अचानक से बारिश शुरू हो गई। वहीं बुधवार यानी आज भी मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए रहेंगे और शाम तक तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है।
इन इलाकों में हो सकती है बारिश
CG Weather Update Today: मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश की राजधानी रायपुर, बलौदा बाजार, न्यायधानी बिलासपुर, रायगढ़ और राजनांदगांव सहित अन्य क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव होने के बारे में कहा कि, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं के असर से प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान आ सकता है। साथ ही बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।
इतना ही नहीं मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा, आंधी और बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभवना जताई है। दक्षिण बस्तर में ओलावृष्टि और बारिश के बाद तापमान गिरने की संभावना भी है।
तापमान में आएगी गिरावट
CG Weather Update Today: मंगलवार दोपहर मौसम में अचानक हुए बदलाव ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि, आज भी बारिश हो सकती है और अगर ऐसा हुआ तो लोगों को भीषण गर्मी से और राहत मिल सकती है। बारिश होने के बाद कई जिलों में पारा 40 डिग्री से नीचे आ गया है।

