Uncategorized

राममंदिर के पीछे दो दिन पहले मिली बच्ची की लाश के मामले में पुलिस कुछ भी सुराग नहीं लगा सकी

सबका संदेस न्यूज छत्तीसगढ़ कोटमी- सोननदी डेम राममंदिर के पीछे दो दिन पहले मिली बच्ची की लाश के मामले में पुलिस कुछ भी सुराग नहीं लगा सकी है। वहीं पुलिस टीम बनाकर अलग अलग बिंदुओं में जांच की पता करने की कोशिश कर रही है। लागतार क्षेत्र में अपराध होने पर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

ज्ञात हो दो दिन पहले ही सोन नदी के पास एक बच्ची का शव रस्सी से बंधा मिला था। पुलिस हरसंभव उसकी शिनाख्त की कोशिश की परंतु कोई जानकारी जुटा नहीं सकी। पुलिस हत्या का जुर्म दर्ज मामले में शिनाख्त को पहले क्रम में रखकर तलाश में जुटी हुई है। दो दिन बीत जाने के बाद बाद लाश की शिनाख्ती नहीं होने से हत्या की गुत्थी अनसुलझी होने और बीते पदं्रह दिन में एक दर्जर से अधिक चोरी के मामले होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उन्होंने इसे लेकर चौकी पुलिस को ज्ञापन सौंपकर आरोपितों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है, परंतु अभी तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button