Uncategorized

Burkina Faso Jihadi Attack Video: यहां भयानक जिहादी हमला.. करीब 100 लोगों की दर्दनाक मौत, एक लाइन में खड़ा कर मार दी गई गोली

Burkina Faso Jihadi Attack Video

Burkina Faso Jihadi Attack Video: औगाडौगू: पश्चिमी अफ्रीका के उत्तरी बुर्किना फासो में भीषण जिहादी हमला सामने आया है। यहां जिहादी समूह के एक हमले में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। हथियारबंद हमलावरों ने देश के सैन्य अड्डे और जिबो शहर को अपना निशाना बनाया है। इस भयानक हमले की जिम्मेदारी जमात नस्र अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीनली नाम के इस इस्लामिक संगठन ने ली है। बता दें कि, JNIM यानी जमात नस्र अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीनली साहेल क्षेत्र में सक्रिय विद्रोही नेटवर्क का हिस्सा है।

Read More: पाकिस्तान: मरियम नवाज ने भारत के साथ सैन्य टकराव में घायल हुए सैनिकों का हालचाल जाना

Burkina Faso Jihadi Attack Video: गौरतलब हैं कि, जमात नस्र अल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीनली नाम का यह कुख्यात आतंकवादी संगठन अल-कायदा से संबद्ध है। यह संगठन माली, बुर्किना फासो और नाइजर जैसे देशों के साहेल क्षेत्र में सक्रिय विद्रोही नेटवर्क का हिस्सा है। यह स्थानीय स्थानीय सरकारों के लिए लम्बे वक़्त से सुरक्षा की सबसे बड़े चुनौती बना हुआ है। हालात इतने बिगड़ चुके है कि देश का आधे से ज्यादा हिस्सा इस आतंकी संगठन के कब्जे में है। सरकार और संगठन के बीच जारी वर्चस्व की लड़ाई में बड़े पैमाने पर मौते होती रही है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button