Uncategorized

आज बुद्ध पूर्णिमा पर बना बेहद खास संयोग.. मिथुन, तुला समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि 

12 May 2025 Horoscope/ Image Credit: IBC24

12 May 2025 Horoscope: हिंदू धर्म में हर दिन का खास महत्व होता है। आज 12 मई 2025 सोमवार का दिन है। आज चंद्रमा का गोचर तुला उपरांत वृश्चिक राशि में होने जा रहा है। आज चंद्रमा पर मंगल की चतुर्थ दृष्टि बनी हुई है, जिससे धन योग भी बन रहा है। आज बुद्ध पूर्णिमा, वसुमति योग और चंद्राधियोग का शुभ संयोग भी बन रहा है। ऐसे में आज का दिन मिथुन, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।

Read More: Somwar Upay: बिगड़े काम बना देंगे सोमवार के दिन किए ये उपाय, जीवन में आ रही संकटों से मुक्ति दिलाएंगे शिव-शंभू 

मिथुन राशि

आज बुद्ध पूर्णिमा पर मिथुन राशि वालों के जीवन में खुशियों की नई शुरुआत हो सकती है। विशेष रूप से आर्थिक मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। पुराने अटके काम पूरे होंगे और नई योजनाएं भी सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे।

तुला राशि

बुद्ध पूर्णिमा का दिन तुला राशि वालों के लिए शुभ संदेश लेकर आया है। जातकों को आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। घर में सुख-सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में भी सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि

12 May 2025 Horoscope: कुंभ राशि वालों के लिए उनका करियर नई ऊंचाइयों को छू सकता है। ऑफिस में उनके काम की सराहना होगी और उच्च अधिकारी आपसे प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी मजबूती देखने को मिलेगी।

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button