Uncategorized

Pakistan ceasefire Violation: “कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं होती” सीजफायर उल्लंघन के बाद पाकिस्तान पर भड़के वीरेंद्र सहवाग

Pakistan ceasefire Violation | Image Source | IBC24

नई दिल्ली: Pakistan ceasefire Violation:  10 मई को शाम 5 बजे भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि दोनों देशों के बीच तनाव कम होगा। लेकिन पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी भरोसे के काबिल न होने की मिसाल पेश की। सीजफायर के महज तीन घंटे बाद ही पाकिस्तान ने फिर से भारत पर हमला शुरू कर दिया जिससे पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ गई।

Read More : Bangladeshi Infiltrators in CG: बिना दस्तावेज वालों की खैर नहीं! छत्तीसगढ़ से बाहर होंगे बांग्लादेशी घुसपैठिए, सभी जिलों के लिए PHQ ने जारी किया आदेश

Pakistan ceasefire Violation:  पाकिस्तान की इस हरकत से हर भारतीय का खून खौल उठा है। क्रिकेटर से समाजिक मुद्दों पर मुखर रहने वाले वीरेंद्र सहवाग ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। सहवाग ने एक ट्वीट में लिखा की कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं होती और इसके साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें यही पंक्ति लिखी थी। उनके इस ट्वीट को पाकिस्तान के लिए एक करारा तंज माना जा रहा है।

Read More : Airport Advisory: हवाई यात्रियों के लिए जारी हुई नई एडवायजरी, यात्रा पर निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर 

Pakistan ceasefire Violation:  इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया था कि अमेरिका की मध्यस्थता से भारत और पाकिस्तान के बीच “तत्काल और पूर्ण” संघर्षविराम पर सहमति बनी है। ट्रंप ने इसे अमेरिका की कूटनीतिक सफलता बताया था। लेकिन पाकिस्तान ने इस समझौते की धज्जियाँ उड़ाते हुए कुछ ही घंटों में दोबारा युद्धविराम का उल्लंघन किया।

Read More : UP Crime News: मोटा कहने पर पर युवक ने दोस्तों को मारी गोली, गंभीर हालत में ले जाया गया इलाज

Pakistan ceasefire Violation:  हमले के बाद वीरेंद्र सहवाग ने एक और ट्वीट कर पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा की जब उसके पास चुप रहने का मौका था, तब भी उसने आतंकवादियों को बचाने के लिए युद्ध छेड़ दिया। यह उनके चरित्र को दर्शाता है। हमारी सेना उन्हें ऐसा मुंहतोड़ जवाब देगी, जिसे पाकिस्तान कभी भूल नहीं पाएगा।

Related Articles

Back to top button