Operation Sindoor: भारत के हमले से पाकिस्तान में हड़कंप, लश्कर-ए-तैयबा के कैंप तबाह, देखें वीडियो

नई दिल्ली: Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 6-7 मई की दरम्यानी रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। ये ठिकाने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में हैं। ये वे ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में 30 आतंकियों की मौत हुई है और 55 से ज्यादा घायल हुए हैं। इंडियन आर्मी ने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि इस ऑपरेशन में 30 आतंकवादी मारे गए और 55 अन्य घायल हुए। मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि हमले “सटीक, मापा हुआ और गैर-वृद्धिकारी” थे, और किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया।
लश्कर-ए-तैयबा के कैंप तबाह
Operation Sindoor: भारत के तरफ से किए गए हमले में पाकिस्तान में स्थित मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा के कैंप तबाह होए गए। भारतीय मिसाइल हमले के बाद पाकिस्तान के मुरिदके स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कैंप को निशाना बनाया गया। मुरिदके लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख गढ़ माना जाता है, जहां आतंकी संगठन की कई गतिविधियां संचालित होती हैं।
भारतीय मिसाइल हमले के बाद मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा के कैंप तबाह
भारतीय मिसाइल हमले के बाद पाकिस्तान के मुरिदके स्थित लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कैंप को निशाना बनाया गया। मुरिदके लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख गढ़ माना जाता है, जहां आतंकी संगठन की कई गतिविधियां संचालित होती हैं।
इस हमले के… pic.twitter.com/PBAfXZnuYV— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) May 7, 2025
हमे अपनी सेना पर गर्व है: गृहमंत्री शाह
Operation Sindoor: भारत की तरफ से पाकिस्तान पर की गई स्ट्राइक पर देश के कई दिग्गज नेताओं के बयान सामने आए हैं। सभी नेताओं ने भारतीय सेना की तारीफ की है और साथ ही केंद्र सरकार के साथ होने की बात कही है। इसी कड़ी में देश के गृहमंत्री अमित शाह का भी बयान सामने आया है। गृहमंत्री शाह ने अपने बयान में कहा कि, हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या के प्रति भारत की प्रतिक्रिया है। मोदी सरकार भारत और उसके लोगों पर किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।