Uncategorized

06 May 2025 Ka Rashifal: आज इन राशियों की खुलेगी किस्मत! नौकरी, व्यापार और मान-सम्मान में होगा लाभ, पढ़िए 06 मई का राशिफल

06 May 2025 Ka Rashifal | Image Source | IBC24

06 May 2025 Ka Rashifal:  06 मई मंगलवार को चंद्रमा सिंह राशि में है और वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, साथ ही मघा नक्षत्र और कई शुभ योग बन रहे हैं। यह स्थिति विशेष रूप से मान-सम्मान, नेतृत्व, और साहस से जुड़े कार्यों के लिए अनुकूल मानी जाती है। सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर आत्मबल, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को प्रबल करता है।

Read More : Jharkhand News: दर्दनाक हादसा…हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, घर में पसरा मातम 

मेष राशि (Aries)

06 May 2025 Ka Rashifal:  आज आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि और नई उपलब्धियों का दिन है। कार्यस्थल पर प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में हल हो सकता है। संतान को लेकर चल रही चिंता समाप्त होगी और कुछ लोग कला या रचनात्मक क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। बेरोजगार जातकों को नई नौकरी का अवसर मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

नया कार्य आरंभ करने के लिए उत्तम समय है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। आध्यात्मिक रुचियों में वृद्धि होगी। विद्यार्थी शिक्षा में प्रगति करेंगे, हालांकि पारिवारिक चिंता थोड़ी परेशान कर सकती है। मन को शांत रखने और नकारात्मक सोच से बचने की सलाह है।

Read More : SRH vs DC Highlights: बारिश ने कर दिया ‘खेला’.. प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई ये टीम, दिल्ली की उम्मीदें बरकरार

मिथुन राशि (Gemini)

06 May 2025 Ka Rashifal:  आज एक के बाद एक अच्छी खबरें मिल सकती हैं। कोई मनचाही इच्छा पूरी होगी और घर में पूजा-पाठ हो सकता है। धन संबंधित समस्या का समाधान निकलेगा। व्यापार में परिवर्तन आपको लाभ देगा। बच्चों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन मानसिक उलझनों भरा रह सकता है। पारिवारिक तनाव या किसी पुराने विवाद से मन अशांत हो सकता है। सिंगल लोगों की प्रेम जीवन में शुरुआत हो सकती है। निवेश सोच-समझकर करें और वाणी में संयम रखें। आध्यात्मिक क्रियाओं से मानसिक शांति मिलेगी।

सिंह राशि (Leo)

भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबी यात्रा की योजना सफल हो सकती है। भाइयों से कुछ कहासुनी हो सकती है—धैर्य रखें। विदेश में पढ़ाई की चाह रखने वालों के लिए अवसर के द्वार खुल सकते हैं।

Read More : Bank Holiday In May 2025: मई माह में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, नहीं होगा बैंकिंग से जुड़ा कोई भी कामकाज, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट  

कन्या राशि (Virgo)

06 May 2025 Ka Rashifal:  आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी कठिन कार्य को जूनियर्स की सहायता से पूरा करेंगे। पार्टनरशिप से जुड़े निर्णय लाभदायक रहेंगे। संतान से खुशखबरी मिलेगी। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें और शब्दों का चयन सोच-समझकर करें।

तुला राशि (Libra)

आज धैर्य और समझदारी से निर्णय लेने की आवश्यकता है। पुरानी परेशानियों का समाधान मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पिताजी से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है, जो करियर के लिए लाभदायक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

मेहनत का फल मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। माता जी के साथ धार्मिक यात्रा संभव है। दोस्तों के साथ किसी बात पर तनाव हो सकता है, संयम बनाए रखें। सरकारी मामलों में सतर्क रहें। भाई-बहन सहयोग करेंगे। संपत्ति से संबंधित कामों में सावधानी बरतें।

Read More : CG Naxal News : नक्सलियों ने की उपसरंपच की हत्या, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी 

धनु राशि (Sagittarius)

06 May 2025 Ka Rashifal:  खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। घर की सजावट पर खर्च बढ़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से तनाव मिल सकता है, जिसे संवाद से सुलझाने की कोशिश करें।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। कोई नया सदस्य परिवार में आ सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को बेहतर अवसर मिल सकता है। संपत्ति विवाद से बचने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुछ मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। किसी वरिष्ठ या माता जी की मदद से समाधान निकलेगा। धन संबंधी लेन-देन सोच-समझकर करें। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता रहेगी। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक हो सकती है।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन आपकी लोकप्रियता और प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। सरकारी काम पूरे होंगे और परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से सशक्त महसूस करेंगे।

Related Articles

Back to top button