Uncategorized

CM Mohan Yadav Tour: सीएम डॉ. मोहन यादव आज इन जिलों के दौरे पर, आदिवासी गौरव उत्सव समेत इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल

CM Mohan Yadav Tour | Image Source | IBC24

भोपाल: CM Mohan Yadav Tour:  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज मंडला और जबलपुर के दौरे पर रहेंगे। उनके इस एकदिवसीय दौरे का उद्देश्य प्रदेश में आदिवासी सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने के साथ-साथ विकास संबंधी कार्यक्रमों की समीक्षा करना है।

Read More: India-Japan Defence Talks: भारत-जापान की रणनीतिक दोस्ती को नई उड़ान, राजनाथ-नकातानी की हाई-लेवल बैठक आज

CM Mohan Yadav Tour:  दौरे की शुरुआत सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास भोपाल में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) और राज्य दुग्ध संघ के बीच हुए अनुबंध की प्रगति और आगामी कार्यवाही की समीक्षा बैठक से होगी। इस बैठक में दुग्ध उत्पादन और वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर अहम फैसले लिए जाने की संभावना है।

Read More: CG Weather Update Today: प्रदेश के कई स्थानों में आज भी हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

CM Mohan Yadav Tour:  इसके बाद दोपहर 1:05 बजे मुख्यमंत्री मंडला के रामनगर किले में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वे यहां चल रहे विकास कार्यों का जायज़ा भी लेंगे। मुख्यमंत्री का मुख्य पड़ाव होगा मंडला में आयोजित “आदि उत्सव”, जिसमें वे आदिवासी गौरव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यह उत्सव प्रदेश की आदिवासी परंपरा, संस्कृति और योगदान को समर्पित है।

Read More: T20 World Cup 2026: देश के क्रिकेट बोर्ड ने बदल दिया कप्तान.. अब ये धाकड़ बल्लेबाज संभालेगा टी-20 विश्वकप में टीम की कमान

CM Mohan Yadav Tour:  इसके पश्चात वे दोपहर 3:55 बजे जबलपुर पहुंचेंगे, जहां एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 5:00 बजे ग्राम पवई धाम में एक अन्य स्थानीय जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6:40 बजे जबलपुर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button