छत्तीसगढ़

39 ने लिया नाम वापस, अब 55 प्रत्याशी मैदान में

 

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़- गुरुवार को पंचायत चुनाव अंतर्गत पंच, सरपंच, जनपद व जिला पंचायत सदस्य के लिए नाम वापसी की अंतिम दिन था। कलेक्टोरेट में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव के लिए नामांकन जमा करने काउंटर बनाया गया था। जिला पंचायत के 14 सदस्य के लिए 95 नामांकन आए थे। इसमें एक नामांकन जांच के दौरान रद्द हो गया। उसके बाद गुरुवार को 94 में से 39 नेताओं ने नाम वापस ले लिया है। अब 14 पद के पीछे 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे। निर्वाचन शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार शाम को ही सभी 55 प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह जारी कर दिया गया है। वहीं बुधवार देर रात भाजपा ने अपने क्षेत्र क्रमांक 10 व 13 से अधिकृत प्रत्याशी की सूची जारी कर दी हैं। कांग्रेस नेता तुकाराम चन्द्रवंशी ने ग्राम पोंड़ी क्षेत्र क्रमांक 5 से नामांकन भरा था। लेकिन पार्टी ने उन्हें अधिकृत नहीं किया। कांग्रेस ने इस क्षेत्र से ग्राम बैहरसरी निवासी पितांबर वर्मा को अधिकृत किया है। भाजपा ने इस क्षेत्र मनीराम साहू को अधिकृत किया हैं।

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button