Uncategorized

CM Mohan Yadav Meeting: “हर जिले को बनाना है आदर्श” एमपी में कानून-व्यवस्था पर CM डॉ. मोहन यादव का सख्त निर्देश

CM Mohan Yadav Meeting | Image Source | IBC24

जबलपुर: CM Mohan Yadav Meeting: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर प्रदेशभर के प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। जबलपुर में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के हर जिले को कानून-व्यवस्था के मामले में आदर्श बनाना है। उन्होंने साफ किया कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Read More : MP Weather Update: एमपी में गर्मी का कहर! राजधानी में टूटा सीजन का रिकॉर्ड, पारा 42.5 डिग्री के पार, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

CM Mohan Yadav Meeting: मुख्यमंत्री ने नक्सल उन्मूलन को लेकर प्रभावी रणनीति अपनाने और जमीनी स्तर पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, जुआं, सट्टा, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कठोर कार्रवाई के आदेश दिए गए।

Read More : Police Commissioner Decision: थानों में लापरवाही नहीं चलेगी! अब हर दिन छापा और सीधा संवाद, राजधानी के पुलिस कमिश्नर का चौंकाने वाला फैसला

मुख्यमंत्री के मुख्य निर्देश

  • धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों के दुरुपयोग को रोकें।
  • खुले में मांस बिक्री, गौवंश की तस्करी पर तत्काल और सख्त कार्रवाई करें।
  • जनजातियों से फर्जी विवाह कर जमीन और संपत्ति हड़पने की साजिशों पर विशेष सतर्कता बरतें और निगरानी रखें।

Read More : PM Modi Visit News Today: PM मोदी का केरल और आंध्रप्रदेश दौरा आज, अमरावती को 58 हजार करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

CM Mohan Yadav Meeting: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता को सुरक्षा और न्याय का भरोसा दिलाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। कानून-व्यवस्था में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में शामिल वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त शब्दों में चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून का राज स्थापित करना ही सुशासन की नींव है।

Related Articles

Back to top button