छत्तीसगढ़
रोड मरम्मत कार्य हेतु बीके-54 रेल अंडरब्रिज (LHS) बंद रहेगी |

रोड मरम्मत कार्य हेतु बीके-54 रेल अंडरब्रिज (LHS) बंद रहेगी |
बिलासपुर :- 30 अप्रैल 2025 रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत जैतहरी-निगौरा स्टेशनों के मध्य किमी. 852/19-23 पर (धनगवां रोड) में स्थित LHS नं बीके-54 (रेल अंडरब्रिज) को दिनांक 06 मई 2025 से 19 जून 2025 तक आवश्यक रोड मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। उक्त LHS (रेल अंडरब्रिज) पर रोड मरम्मत कार्य के दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था जैतहरी स्टेशन के पास स्थित LHS बीके-55 (रेल अंडरब्रिज) से उपलब्ध है। रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।