Uncategorized

PM Modi High Level Meeting: पहलगाम हमले के बाद सरकार सख्त! PM मोदी की अध्यक्षता में आज चार हाई-लेवल मीटिंग्स, सरकार ले सकती है कड़ा फैसला

PM Modi High Level Meeting | Image Source | IBC24

दिल्ली: PM Modi High Level Meeting: दिल्ली में सुरक्षा और रणनीतिक मामलों को लेकर आज एक बेहद अहम दिन होने जा रहा है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार एक्शन में आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज सुरक्षा और राजनीतिक स्तर पर चार महत्वपूर्ण बैठकें होने वाली हैं, जिन पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।

Read More : Fire In Building In Kolkata: इमारत में लगी भीषण आग, अब तक 14 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

आज फिर होगी CCS की बैठक

PM Modi High Level Meeting: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज फिर कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक होगी। यह बैठक पहलगाम आतंकी हमले के बाद दूसरी बार बुलाई गई है। इससे पहले 23 अप्रैल को भी CCS की अहम बैठक हुई थी, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े फैसले लिए गए थे। माना जा रहा है कि आज की बैठक में इन फैसलों की समीक्षा के साथ-साथ कुछ नए कदमों पर भी चर्चा हो सकती है।

Read More : 30 April 2025 Ka Rashifal: आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, शुभ समाचार की प्राप्ति, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार होगा बहुत अच्छा, जानें कैसा रहेगा इन आपका पूरा दिन, पढ़ें राशिफल

CCS के बाद CCPA की भी बैठक

PM Modi High Level Meeting: CCS के बाद आज ही कैबिनेट की राजनीतिक मामलों की समिति (CCPA) की बैठक भी बुलाई गई है। यह बैठक कई सालों बाद हो रही है, जिससे इसके महत्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। CCPA राजनीतिक और आर्थिक मामलों की समीक्षा करती है। उम्मीद है कि इस बैठक में देश की आंतरिक सुरक्षा, सीमावर्ती हालात और आर्थिक रणनीतियों पर गहन चर्चा होगी।

Read More : Lakshmi Narasimha Temple Incident: श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में बड़ा हादसा! चंदनोत्सव के दौरान गिरी दीवार, 7 की मौत, 2 घायल

मोदी कैबिनेट की बैठक में लग सकती है मुहर

PM Modi High Level Meeting: आज ही प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की एक और अहम बैठक भी होगी, जिसमें पहले से लिए गए कुछ महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई जा सकती है। यह बैठक सरकार की नीति निर्धारण प्रक्रिया के लिहाज़ से अहम मानी जा रही है।

Read More : CM Mohan Yadav Tour: सीएम डॉ. मोहन यादव आज इन जिलों के दौरे पर, जानें मिनट टू मिनट शेड्यूल

देश की नजरें आज की बैठकों पर

PM Modi High Level Meeting: इन सभी बैठकों के मद्देनज़र आज का दिन देश की सुरक्षा और राजनीतिक दिशा के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। पहलगाम हमले के बाद सरकार की यह सक्रियता बताती है कि अब जवाबी कार्रवाई को लेकर ठोस रणनीति पर काम हो रहा है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button