छत्तीसगढ़

कांकेर पुलिस द्वारा कांकेर की अपहृत बालिका को सिकंदराबाद से बरामद किया गया।

कांकेर पुलिस द्वारा कांकेर की अपहृत बालिका को सिकंदराबाद से बरामद किया गया।

 

सबका संदेस न्यूज़ छत्तीसगढ़ कांकेर विनोद कुमार साहू- पुलिस महानिरीक्षक बस्तर श्री पी सुंदरराज, पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर श्री संजीव शुक्ला, पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री भोजराम पटेल द्वारा बाल हितैषी पुलिसिंग करने तथा अपहृत बालक/बालिकाओं का जल्द से जल्द पता तलाश हेतु टीम बनाकर अभियान चलाकर अधिक से अधिक दस्तयाब करने के निर्देश दिए थे। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजुर श्री राजेन्द्र जायसवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजुर श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना बांदे के अपराध क्रमांक 59/19 धारा 363 भा द वी के अपहृता का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश में संदेही के मोबाइल न का काल डिटेल और लोकेशन साइबर सेल कांकेर से प्राप्त कर मुताबिक काल डिटेल के थाना प्रभारी बांदे प्रेमचंद साहू द्वारा टीम तैयार कर, asi सतीश जाधव, आरक्षक गजानंद हिडको, महिला आरक्षक कोमेश्वरी मानिकपुरी को हैदराबाद रवाना किया गया था। टीम द्वारा लगातार साइबर सेल कांकेर से संपर्क स्थापित कर अपहृता का पता तलाश करने में सफलता प्राप्त किया गया और अपहृता को आरोपी नरोत्तम सरकार निवासी पीवी 79 के कब्जे से सिकंदराबाद से बरामद कर दस्तयाब किया गया है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button