Uncategorized

Pakistani People Leave India: ‘आतंकवादी हमला गलत था, इस्लाम ऐसा नहीं सिखाता..’ पाकिस्तान वापस लौट रही महिला ने की ये अपील

Pakistani People Leave India/ Image Credit: ANI

Pakistani People Leave India: अटारी, पंजाब। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जाने के बाद देशभर में लोगों में आक्रोश भरा हुआ है। हर कोई इस मामले को लेकर अपनी कड़ी प्रतिक्रियाएं देरहा है तो आतंकवाद के खिलाफ पुतला फूंक रहा है। हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। भारत में आने वाले सभी पाकिस्तानियों को वापस भेजा जा रहा है। पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर तत्काल बंद किया। भारत से आने-जाने वाले लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही जो लोग वैध वीज़ा से पाकिस्तान गए हैं, उन्हें 30 अप्रैल तक वापस लौटने को कहा गया है।

Read More: Army Chief Upendra Dwivedi Kashmir Tour: आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी पहुंचे कश्मीर, चीफ कमांडरों के साथ करेंगे अहम मीटिंग 

पाकिस्तान वापस लौटते हुए एक पाकिस्तानी नागरिक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, “जो कुछ भी हुआ वह सही नहीं है। मैं जोधपुर, राजस्थान से हूँ और मेरी शादी पाकिस्तान में हुई है। मेरे पति पाकिस्तान से हैं। हम 4 दिन बाद वापस लौटने वाले थे, लेकिन जब हमें पता चला कि हमें यहाँ से जाना है तो हम जल्द से जल्द यहाँ पहुँच गए। हमारा ये कहना है की जिसने ये हमला किया है उसे ही सजा दें, आम लोगों को सज़ा नहीं मिलनी चाहिए।”

Read More: Riteish Deshmukh Film Dancer Death: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की शूटिंग में बड़ा हादसा, एक आर्टिस्ट की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप 

महिला ने कहा कि, “हम अपने रोते हुए बिमार माता-पिता को पीछे छोड़ आए हैं। आराम से जाएं, सुकून से जाएं ये बात अलग होती है, लेकिन जिस तरह से हम यहां से जा रहे हैं, बहुत ही गलत माहौल है। जो हुआ है वो गलत ही हुआ है। आतंकवादी हमला गलत था, चाहे इसे किसी ने भी किया हो। इस्लाम ऐसा नहीं सिखाता। जिसने भी यह किया है उसने कुरान नहीं पढ़ी है। उन्हें नहीं पता कि इस्लाम क्या है।” दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कुल 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी जिसके बाद भारत ने SVES वीजा के तहत देश में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटों के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है। वहीं, आदेश जारी होते ही एक पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से अपने देश के लिए रवाना होते नजर आए।

Related Articles

Back to top button