Uncategorized

#SarkarOnIBC24: Congress नेत्री की हत्या पर सियासी बवाल, सूटकेस में मिली लाश.. कितने राज?

Himani Narwal Murder Case/ Image Credit: IBC24

चंडीगढ़: Himani Narwal Murder Case: हरियाणा में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। ये मामला राष्ट्रीय स्तर पर छाया हुआ है। जिस तरह हिमानी नरवाल को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया। उसे लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने हैं। आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो चला है।

हरियाणा कांग्रेस की युवा महिला नेता हिमानी नरवाल की बेहरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह हिमानी की लाश रोहतक में बस स्टैंड पर एक सूटकेस में मिली। हिमानी के गले पर काली चुन्नी लिपटी हुई थी, हाथों में मेहंदी थी। हिमानी 3 दिन से लापता थी और किसी शादी में गई थी। हिमानी को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी सक्रिय रुप से शामिल होते देखा गया था। हिमानी की मां सविता ने इसे लेकर गंभीर आरोप लगाए है।

यह भी पढ़ें: #SarkarOnIBC24: ये क्या कह गए माननीय? नेता सरकारी, जनता भिखारी, मंत्री के बयान ने पकड़ा तूल 

Himani Narwal Murder Case:  हिमानी नरवाल की हत्या ने राज्य का सियासी पारा हाई कर दिया है। कांग्रेस ने इसे हरियाणा की सैनी सरकार की कानून-व्यवस्था पर काला धब्बा करार दिया है, तो हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को ही कटघरे में खड़ा किया।

हरियाणा में रविवार को वोटिंग का दिन था। 9 नगरीय निगमों समेत 40 निकायों के लिए वोटिंग हुई। इस दौरान राज्य में दिन भर लोगों के बीच हिमानी नरवाल हत्याकांड की गूंज रही। हिमानी के बड़े भाई की भी करीब 12 साल पहले हत्या कर दी गई थी। जबकि उसके पिता शेर सिंह ने 10 साल पहले सुसाइड कर लिया था। इस मामले की जांच SIT को सौंप दी गई है लेकिन इसके पॉलिटकल एंगल के चलते आगे भी हरियाणी की सियासत में ये मामला गरमाए रहने के आसार है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button