Congress Working Committee Meeting: पहलगाम आतंकी हमले पर कांग्रेस कार्यसमिति की आपात बैठक आज, अमेरिका से लौटे राहुल गांधी लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली: Congress Working Committee Meeting: कांग्रेस पार्टी की राजनीति आज एक बार फिर केंद्र में है। राजधानी दिल्ली में आज कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें हालिया पहलगाम हमले सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
राहुल गांधी की वापसी, सोनिया गांधी रहेंगी मौजूद
Congress Working Committee Meeting: अमेरिका दौरे से भारत लौटे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी इस बैठक में शामिल होंगे। उनके साथ ही कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी बैठक में मौजूद रहेंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यसमिति के सदस्य भी इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे।
पहलगाम हमले पर गहन चर्चा की संभावना
Congress Working Committee Meeting: सूत्रों के अनुसार बैठक का मुख्य एजेंडा हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर चर्चा करना है। पार्टी इस हमले को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठा सकती है और भविष्य की रणनीति पर विचार कर सकती है।
सर्वदलीय बैठक का भी आयोजन
Congress Working Committee Meeting: कांग्रेस ने सुबह 11 बजे एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है, जिसमें सभी प्रमुख विपक्षी दलों को आमंत्रित किया गया है। माना जा रहा है कि इस बैठक का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद और केंद्र की विदेश नीति पर साझा विपक्षी रणनीति बनाना है।