Uncategorized

Jewel Thief Trailer Out: चोर और अंडरवर्ल्ड डॉन के बीच होगा क्लैश, सैफ अली खान की नई वेब सीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज

Jewel Thief Trailer Out/ Image Credit: Netflix India Youtube Channel

मुंबई: Jewel Thief Trailer Out: OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक और बड़ा धमाका होने जा रहा है। इस बार दर्शकों को हाई वोल्टेज एक्शन और थ्रिलर देखने के लिए मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि, नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज Jewel Thief – The Heist Begins का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें सैफ अली खान और जयदीप अहलावत के बीच की टक्कर ने दर्शकों की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है। Jewel Thief – The Heist Begins 25 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें: Triple Talaq Case in Durg: शौहर की ये डिमांड पूरी नहीं कर पाई पत्नी.. तो दूसरी महिला संग लड़ाने लगा इश्क, फिर दिया तीन तलाक, शिकायत लेकर थाने पहुंची 

चोर के किरदार में नजर आएंगे सैफ

Jewel Thief Trailer Out: इस वेब सीरीज के ट्रेलर में दिखाया गया है कि, सैफ अली खान रिहान रॉय के किरदार में नजर आ रहे हैं – एक स्मार्ट, चालाक और स्टाइलिश चोर, जो रोमांस, बदले और रहस्यों की एक उलझी दुनिया में फंसा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ जयदीप अहलावत माफिया डॉन रंजन औलख के किरदार में हैं, जिनकी नजरें हमेशा अपने दुश्मन की हर चाल पर टिकी होती हैं।

यह भी पढ़ें: Mahadev online betting racket: रायपुर से कलकत्ता तक फैला महादेव ऑनलाइन सट्टा रैकेट: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 10 सटोरिए गिरफ्तार 

पुलिस का किरदार निभाएंगे कुनाल कपूर

Jewel Thief Trailer Out: इतना ही नहीं कुनाल कपूर इस वेब सीरीज में विक्रम पटेल नामक एक सख्त पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं, जो रिहान के पीछे पड़ा हुआ है। निकिता दत्ता फराह का किरदार निभा रही हैं – एक रहस्यमयी महिला जो शायद रिहान का दिल तो जीत चुकी है, पर क्या वह उसके राज़ भी जान चुकी है? ज्वेल थीफ का ट्रेलर अपने ग्लैमर, स्टाइल और ट्विस्ट्स से भरपूर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस चोर और पुलिस के खेल में आखिर बाज़ी कौन मारता है।

Related Articles

Back to top button